Ranchi News: मारवाड़ी कॉलेज ने संत जेवियर्स को हराकर जीता वॉलीबॉल का खिताब
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय अंतर-कॉलेज पुरुष वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026 का खिताब मारवाड़ी कॉलेज ने जीत लिया। शनिवार को संत जेवियर्स कॉलेज में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में मारवाड़ी कॉलेज ने मेजबान संत जेवियर्स कॉलेज को 3-2 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। दोनों टीमों के बीच मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली। मारवाड़ी कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने हर अंक के लिए संघर्ष किया। मारवाड़ी कॉलेज ने पहला सेट 25-23 से जीता, जबकि संत जेवियर्स कॉलेज ने दूसरा सेट 25-18 से अपने नाम कर मुकाबले में वापसी की। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: इंटर डिविजन वालीबॉल चैंपियनशीप-2026-27 में सीकेपी और आद्रा की टीमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.