Ranchi News: मारपीट और चेन छिनतई का आरोप, दो युवकों पर केस
रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा थाना क्षेत्र के कुसई कॉलोनी में मारपीट और सोने की चेन छिनतई का मामला सामने आया है। शोभा छेत्री के लिखित आवेदन पर डोरंडा थाना में रितेश राई और विकास टुडू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज दर्ज की गई है। शोभा छेत्री के अनुसार सात सितंबर को कुसई बोर्ड मैदान में रितेश राई ने उनके बेटे असीम क्षेत्री से अभद्र टिप्पणी की और विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे बड़े भाई निहाल क्षेत्री के साथ भी मारपीट का आरोप है। महिला ने आरोप लगाया कि बाद में दोनों युवकों ने सड़क पर निहाल के साथ दोबारा मारपीट की और दोनों भाइयों की सोने की चेन छीन ली। घायल दोनों भाइयों का उपचार कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.