रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा है कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा कर्म है। वे रविवार को रातू रोड स्थित केएन कॉलोनी गुरुद्वारा सभागार में गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय शहीद भगत सिंह सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भागदौड़ भरी जिंदगी में युवाओं से रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर जरूरतमंदों की सेवा करने का आह्वान किया। समारोह में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह मथारू, रांची नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय और डॉ. अजय छाबड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बच्चों ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित एक भावपूर्ण नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।

सामाजिक गतिविधियों का सम्मान इस अवसर प...