Ranchi News: मानकीडीह में उल्लास के साथ निकाली गई रथयात्रा
रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के मानकीडीह गांव में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। हरे कृष्ण-हरे राम के भजनों पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने आस्था का परिचय दिया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा भव्य रथों पर सवार होकर ठाकुरबाड़ी मंदिर से मौसीबाड़ी पहुंचे। पूरे मार्ग में जयघोष और भक्तिमय माहौल बना रहा। रथयात्रा ठाकुरबाड़ी मंदिर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मौसीबाड़ी परिसर पहुंची। पुरोहित गुणाधर बनर्जी और कामेश्वर बनर्जी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। रथयात्रा के अवसर पर मौसीबाड़ी परिसर में मेला भी लगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: चंदाडीह ठाकुरबाड़ी में आज होगा रथ यात्रा महोत्सव आयोजन को सफल बनान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.