रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। सोनाहातू थाना क्षेत्र के जामुदाग गांव में दो मासूम बच्चियों को उनके माता-पिता गांव में छोड़कर कहीं चले गए। ग्रामीणों ने दोनों बच्चियों को लावारिस हालत में देखकर पुलिस को सौंप दिया। बच्चियों की पहचान सात वर्षीय काजल कुमारी और चार वर्षीय निशा कुमारी के रूप में हुई है। उनके पिता दीपक स्वांसी और मां हीरामनी देवी हैं। मामले की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने बच्चियों के परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। पुलिस के प्रयास से अड़की गांव निवासी बच्चियों के नाना मानसिंह मिर्धा से संपर्क हुआ। इसके बाद दोनों बच्चियों को नाना के सुपुर्द कर दिया गया। इधर, पुलिस बच्चियों के माता-पिता की तलाश में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किन परिस्थितियों में माता-पि...