रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), माकपा ने रांची स्थित राज्य कार्यालय में शनिवार को महान अक्तूबर क्रांति की 109वीं वर्षगांठ पर हॉल मीटिंग का आयोजन किया। इसके अलावा राज्य के कई अन्य जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने 1917 की रूसी क्रांति के महत्व और नव-उदारवादी साम्राज्यवाद के संकट पर विचार रखे। कार्यक्रम को राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, समीर दास, सुखनाथ लोहरा और अमल आजाद ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रफुल्ल लिंडा ने की। अंत में मेहनतकशों को संगठित कर संघर्ष तेज करने की शपथ ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...