Ranchi News: मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद
रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चुतरुडीह गांव में बुधवार को हुए सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी 45 वर्षीय नंदलाल महतो को राहे पुलिस ने गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि आरोपी को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घरेलू विवाद में अपनी 69 वर्षीय मां भोला देवी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने की बात स्वीकार की है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- मां को कुल्हाड़ी से मार डाला, छोटे भाई की चापड़ से काटकर हत्या; रांची में एक दिन में 2 मर्डर यह भी पढ़ें- मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर बेटा फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.