रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: फोटो है- रांची, संवाददाता। जगन्नाथपुर मेले झूले, मिठाइयों और पारंपरिक संस्कृति की झलक भी देखने को मिल रही हैं। मेले में झारखंड की लोक संस्कृति पारंपरिक वाद्ययंत्रों का भी स्टॉल लगाया गया है। इन वाद्ययंत्रों की थाप और धुन में आए लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। मौसीबाड़ी मंदिर के पीछे पारंपरिक वाद्ययंत्रों के दुकान सजे हुए है,जहां दिनभर खरीदारों की भीड़-उमड़ रही है। दुकानों पर बड़ी संख्या में युवा इन वाद्ययंत्रों को खरीदने के साथ-साथ उन्हें बजाकर देख रहे हैं। कई लोग अपनी पंरपरा और संस्कृति से जुड़े रहने के लिए भी खरीदारी करते नजर आ रहे हैं。

पारंपरिक संगीत का आकर्षण मेले में लगे हुए स्टॉलों पर मांदर, नगाड़ा, ढुल्की, चासा और सिंह बजना जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्र आकर्षण बने हुए हैं। कई लोग खरीदारी से पहले इन ...