रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। मांडर थाना क्षेत्र स्थित संत जेवियर्स स्कूल के बाहर गुरुवार को कक्षा आठ के एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल कॉन्स्टेंट लीवेंस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने करीब डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद उसके शरीर में धंसा चाकू बाहर निकाला। फिलहाल छात्र की हालत चिकित्सकों की निगरानी में है। पुलिस के अनुसार घायल छात्र की पहचान मलती गांव निवासी प्रवीण साहू के रूप में हुई है। बताया गया कि स्कूल की छुट्टी के बाद जैसे ही वह मुख्य गेट से बाहर निकला, पहले से मौजूद मलती गांव के ही सुमित उरांव ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: रंजिश में युवक पर जानलेवा हम...