Ranchi News: मांडर में स्कूल वैन और बुलेट की भिड़ंत, दो घायल
रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। कंजिया बांध के समीप गुरुवार को स्कूल वैन और बुलेट बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में गोरे गांव निवासी 25 वर्षीय साहिल खान और 14 वर्षीय शाहिद खान को चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल साहिल खान को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना अपराह्न करीब दो बजे की है। बताया जाता है कि साहिल खान और शाहिद खान बुलेट बाइक से मांडर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कंजिया बांध के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कूल वैन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.