Ranchi News: मांडर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर थाना चौक के समीप बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 34 वर्षीय मनीष कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार मनीष के सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.