Ranchi News: मांडर में बारिश से कच्चे मकान का हिस्सा गिरा
रांची, सितम्बर 1 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। लगातार बारिश के कारण मंगलवार को मुड़मा निवासी किश्वर साहू के कच्चे मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। इससे एस्बेस्टस शीट टूट गई और घर में रखा खाद्यान्न व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। किश्वर साहू ने बताया कि मकान का हिस्सा गिरने से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। बारिश जारी रहने से घर के अन्य हिस्सों के भी क्षतिग्रस्त होने का डर बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का जायजा लेकर उचित सहायता और मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश से गिरा मकान, सरकारी मदद की आस यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, भागकर बचाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.