रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर कंदरी चौक के पास गुरुवार दोपहर करीब दो बजे सड़क हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय उमेश उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। वह कुरू थाना क्षेत्र के बेतर गांव के निवासी हैं। बताया जाता है कि उमेश बाइक से रांची से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कंदरी चौक के पास बाइक से संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मांडर पुलिस ने उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मांडर में दो अलग-अलग हादसों में दो बाइक सवार की मौत, तीन घायल चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में उमेश का एक हाथ टूट गया है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी हल्की चोटें...