Ranchi News: मांडर में दो अलग-अलग हादसों में दो बाइक सवार की मौत, तीन घायल
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो किशोरियों समेत तीन लोग घायल हो गए। पहली दुर्घटना हेसमी मोड़ के पास हुई, जहां ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 18 वर्षीय आयुष कुजूर की जान चली गई। वहीं, दूसरी घटना पार्वती पेट्रोल पंप के समीप बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर के कारण हुई। इसमें होमगार्ड जवान 28 वर्षीय सुरेश गोप की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हादसों में घायल रितु कुमारी, प्रिया उरांव और श्रवण गोप को अस्पताल पहुंचाया गया। श्रवण को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया, जबकि रितु और प्रिया का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
हेसमी मोड़ पर पहली दुर्घटना पहली दुर्घटना मं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.