रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कंदरी चीलटोली में गुरुवार को चोरों ने दिनदहाड़े बंद घर को निशाना बनाया। चोर घर का ताला खोलकर अंदर घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर करीब चार हजार रुपये नगद और लगभग 40 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। कंदरी चीलटोली निवासी सतीश साहू की पत्नी आंगनबाड़ी सेविका हैं। गुरुवार को वह घर में ताला लगाकर आंगनबाड़ी केंद्र चली गई थीं, जबकि उनका पुत्र स्कूल गया था। दोपहर करीब दो बजे स्कूल से लौटे पुत्र ने घर का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाने पर अलमारी का सामान बिखरा मिला। उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। परिजनों के घर पहुंचने पर जांच की गई तो अलमारी से करीब चार हजार रुपये नगद, तीन जोड़ी चांदी की पायल और कान व नाक में पहनने वाले सोने के आभूषण गायब मिले। इसके बाद मांडर थाना...