रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। महुआजाड़ी पंचायत के बांसजाड़ी गांव में बुधवार को करंट लगने से 45 वर्षीय बुधू तिग्गा की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 12 बजे उस समय हुआ, जब वह धान की रोपाई की तैयारी के लिए अपने खेत में सिंचाई करने गए थे। बताया जाता है कि खेत के बगल में पहले से बिछे बिजली के तार को हटाने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। उस समय घटनास्थल के आसपास कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उन्हें खेत में गिरा देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि बुधू तिग्गा परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गां...