Ranchi News: मांडर में ऑटो से टकराई बाइक, अधेड़ गंभीर
रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। मांडर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में पुनगी निवासी 50 वर्षीय अर्जुन गोप गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि करीब ढाई बजे अर्जुन गोप अपने बच्चे के साथ बाइक से मांडर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ऑटो से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में अर्जुन बाइक समेत सड़क पर गिर गए, जबकि उनके साथ मौजूद बच्चे को भी हल्की चोट लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अर्जुन गोप की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.