रांची, नवम्बर 10 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार 10 वर्षीया बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बड़ी बहन घायल हो गईं। घटना सोमवार शाम की है। बताया जाता है कि गुड़गुड़जाड़ी गांव निवासी 10 वर्षीया अलीना परवीन अपनी मां 40 वर्षीया आबदा खातून और बड़ी बहन 15 वर्षीया नौशीन आरा के साथ सोमवार शाम बंझिला मोड़ से ऑटो पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान बुढ़ाखुखरा-कैम्बो सड़क पर मेंठे चढ़ान के पास तेज रफ्तार के कारण चालक ऑटो पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में तीनों घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मांडर स्थित लिवेंस अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रिम्स रेफर कर दिया गया। ग...