Ranchi News: मांडर में ऑटो पलटने से युवक की मौत, छह घायल
रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। मांडर रेफरल अस्पताल से कुछ दूरी पर मांडर-बुढ़मू मुख्य पथ पर रविवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में करगे निवासी 42 वर्षीय शशि मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में कोरम्बी निवासी 26 वर्षीय अनीता खलखो के सिर में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। अन्य घायलों में 45 वर्षीय एतवरिया उरांव, 16 वर्षीय इशिका कुमारी, 16 वर्षीय रिदिका कुमारी और 16 वर्षीय पुष्पा कुमारी शामिल हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि शशि मुंडा अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। परिवार में एक बेटा और एक बेटी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.