रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: मांडर/चान्हो। मांडर और चान्हो प्रखंड के विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों के पट शनिवार को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। पट खुलते ही पूजा स्थलों पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों का उत्साह बढ़ गया। आकर्षक पंडालों और रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा से पूरा इलाका जगमगा उठा है। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के साथ क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।चान्हो के सिलागाईं और बाजारटांड़ स्थित पूजा पंडालों का उद्घाटन पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने किया। इस दौरान पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।इसके यह भी पढ़ें- Ghumla News: मां कालरात्रि की उपासना के बाद खुले पूजा पंडालों के पट,दर्शन को उमड़े श्रद्धालु अलावा चान्हो के सोस, ओपा, बी...