रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा छात्र मोर्चा, रांची विश्वविद्यालय समिति के अमन तिवारी और असद फेराज ने कॉलेज की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सुव्यवस्थित संचालन के लिए कॉलेज में स्थायी प्राचार्य नियुक्त करने की मांग की। अमन तिवारी ने बताया कि इस संबंध में रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर मांडर कॉलेज में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति करने का आश्वासन दिया। झामुमो छात्र मोर्चा ने कॉलेज की अन्य समस्याओं, शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र सुविधाओं व विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की और छात्र हित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए ठोस पहल करने का निर्णय लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...