रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: चान्हो/मांडर, प्रतिनिधि। आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को मांडर और चान्हो थाना परिसर में जन शिकायत समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित मामलों में कार्रवाई शुरू की गई। मांडर थाना में थाना प्रभारी मनोज करमाली की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में तीन आवेदन मिले। इनमें चोरी के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि दो अन्य मामलों की जांच की जा रही है। वहीं, चान्हो थाना में थाना प्रभारी टिंकू रजक के नेतृत्व में आयोजित शिविर में पांच शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें एक मामले का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि चार मामलों में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शिविर में चार मामलों का हुआ सम...