Ranchi News: महिला समेत छह डकैत गिरफ्तार, 4.24 लाख रुपये बरामद
रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। कृषि पदाधिकारी रमाशंकर प्रसाद सिंह के आवास में हुई डकैती मामले का रांची पुलिस ने शुक्रवार को भंडाफोड़ किया। डकैती कांड में पुलिस ने बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र में बखोरापुर निवासी वीर बहादुर सिंह, सुधीर कुमार के अलावा सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के अलकापुरी की कम्मो देवी, इंद्रपुरी के चंद्रशेखर पांडेय, ऐदलहातू के सुमित सिंह, रामगढ़ के कुजू-रांची रोड निवासी रजनीश सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4.24 लाख रुपये, दो एसयूवी गाड़ी, 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वीर बहादुर के पास से 1.20 लाख, सुधीर के पास से 1.04 लाख व कम्मो के पास से दो लाख रुपये मिले हैं। कम्मो देवी के पति नरेंद्र सिंह का अपराधियों से संबंध था और उसने पत्नी को रुपये रखने के लिए दिए थे। डकैतों ने कांके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.