रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के कोकर तिरिल बस्ती में रहने वाली सुनंदा कच्छप पर उनके पड़ोसियों ने ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सुनंदा के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने पीड़िता पर चाकू से भी वार किया, जिससे उनके हाथ और गर्दन पर गहरे जख्म हो गए। घटना के समय बीच-बचाव करने आए महिला के भाई मुकेश कच्छप, मां सुनीता कच्छप और विशाल कच्छप की भी आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे भी घायल हो गए। मामले में पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने कृष्णा लोहार, संजीत लोहार, दीपक लोहार, अमित लोहार, पप्पू लोहार, जूली लोहार, सुनीता लोहार, ईशा लोहरा, संजना लोहरा, शिवा लोहरा, अनिशा लोहरा और किरायेदार पिंकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।मामला यह भी पढ़ें- Pratapgarh ...