रांची, नवम्बर 6 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। महावीर चौक, अपर बाजार टीओपी परिसर में श्रीश्री काली पूजा समिति की ओर से 18वें वर्ष काली पूजा का आयोजन किया जाएगा। काल्पनिक पूजा पंडाल का उद्घाटन 7 नवंबर की देर शाम केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ करेंगे। मेयर और डिप्टी मेयर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। समिति के मुख्य सलाहकार शंकर प्रसाद ने बताया कि 9 और 10 नवंबर को महाभंडारा तथा 10 की शाम महाआरती आयोजित होगी। आयोजन को लेकर नई कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें शंकर सिन्हा को अध्यक्ष, देव कर्मकार को मंत्री, राकेश वर्मा व मुन्ना शर्मा को संयोजक तथा राहुल गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: महाराजगंज की मां काली की महिमा है बहुत ही अपरंपार यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: भव्य सजेगा मां महाकाली क...