रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। मोहिनी आर्ट एंड कल्चर अकादमी, लालपुर और डंगराटोली स्थित शाखा के विद्यार्थियों ने रविवार को महालया पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस) के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और मां दुर्गा की महिमा का सुंदर चित्रण किया। कार्यक्रम में नृत्य शिक्षिका मोनोमिता बिष्णु और सहायक नृत्य शिक्षिका मनीषा नायक के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं। महालया के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्गा पूजा के आगमन और देवी आराधना से जुड़े सांस्कृतिक भावों को नृत्य के जरिए अभिव्यक्त किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऐरॉक्स की गवर्निंग काउंसिल सदस्य गुंजन अनुपमा उपस्थित थीं। यह ...