रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। महालया पर मेकॉन और सेल, रांची के बंगाली समुदाय की सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था मजलिस की ओर से शनिवार को श्यामली स्थित मेकॉन सामुदायिक भवन में शारदोत्सव का आयोजन किया गया। देवी पक्ष के स्वागत में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य के जरिए मां दुर्गा का आह्वान किया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों से शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मजलिस के उभरते कलाकारों की प्रस्तुतियों से हुई। अरूपा चौधुरी के निर्देशन में आराध्या रॉय, राजन्या मंडल, अविघ्ना चौधुरी, अरुष दत्ता, अरहित बोस और हृदान साहा ने- बोलो बोलो दुर्गा एलो, ओ मेनका ओ मेनका, धितांग धितांग बोले और लाल नील सबुजेर मेला, जैसे गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद अमृता चटर्जी के निर्देशन में समू...