रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। वर्ष 1913 में स्थापित ऐतिहासिक हिनू पूजा समिति इस वर्ष अपनी 114वीं दुर्गा पूजा पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाएगी। इस वर्ष पूजा समारोह का आयोजन समिति के संयोजक बिनय गांगुली के मार्गदर्शन में हो रहा है। इस वर्ष का प्रमुख आकर्षण विशेष नृत्य-नाटिका दुर्गे दुर्गतिनाशिनी होग। इसका मंचन महालय के अवसर पर रात्रि आठ बजे किया जाएगा। इसका निर्देशन मालोम्बिका मुखर्जी और सौम्यी मुखर्जी करेंगी। इसमें 72 कलाकार मां दुर्गा की शक्ति और महिमा को नृत्य, संगीत और रंगमंच के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। संयोजक गांगुली ने कहा कि समिति सदियों पुरानी परंपराओं को संरक्षित रखने के साथ ही रांचीवासियों के लिए सार्थक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- सेक्टर 1 सी में दुर्गा पूजा क...