Ranchi News: महारैली की तैयारी में जुटी कांग्रेस, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांग्रेस भवन में 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान को लेकर बैठक हुई। इसमें उपाध्यक्षों, लोकसभा, जिला एवं विधानसभा प्रभारियों और सचिवों ने भाग लिया। बैठक में एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। केशव महतो कमलेश ने पदाधिकारियों को अभियान जन-जन तक पहुंचाने, अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और बूथ-पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदाता सूची की नियमित समीक्षा तथा एसआईआर से जुड़े कार्यों में सक्रियता बरतने पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस की दिल्ली रै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.