रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से शनिवार को सेक्टर दो स्थित सामुदायिक भवन में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता महिला विंग की अध्यक्ष बिंदू सिंह ने की। समिति के संयोजक डॉ अजीत सहाय ने महिला विंग की सराहना करते हुए नशा मुक्ति पर जोर दी। उन्होंने महिलाओं से पूजोत्सव में घर-घर जाकर नशा मुक्ति अभियान चलाने का आह्वान किया है। सभी से घर - घर जाकर अभिभावकों को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। साथ बच्चों को भी मोबाइल फोन से दूरी बनाएं रखने को लेकर और उनके ऊपर निगरानी रखने को लेकर भी प्रचार प्रसार करेंगे। दुर्गोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति पूर्ण रूप से अपना सहयोग देगी। बैठक में बिंदु सिंह इंदू पांडे, कविता देवी , संगीता शर्मा , रेनू दुबे , ललिता सिंह , न...