रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। महादानी मंदिर, बेड़ो में सावन पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को श्री महादानी सेवा सत्संग समिति की ओर से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और भंडारा शुरू हुआ। पुजारी नित्यानंद पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौरी-गणेश पूजन, पंचदेवता, नवग्रह देवता, क्षेत्रपाल, दस दिक्पाल, वास्तु पूजन, सर्वतोभद्र मंडल पूजन, सत्यनारायण पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर हरिकीर्तन की शुरुआत की। पुजारी मेघनाथ गिरी ने बताया कि रात आठ बजे भगवान भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद महाआरती हुई और भोग-भंडारा शुरू किया गया। श्रद्धालुओं ने खीर, पूड़ी और बुंदिया का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि अखंड हरिकीर्तन का समापन शुक्रवार को सुबह 11 बजे हवन, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के बाद होगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: महादानी मंदिर...