रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। शिवसेना बेड़ो प्रखंड की ओर से सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक महादानी मंदिर परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में बेड़ो प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा। साथ ही शिवसेना का सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। कार्यक्रम में शिवसेना के झारखंड राज्य प्रमुख दीपक सिंह, उपप्रमुख संदीप मुखर्जी समेत जिले के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रविवार को दिनभर कार्यकर्ताओं की टीम कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटी रही। सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवसेना के राज्य प्रमुख दीपक सिंह महादानी बाबा का भव्य शृंगार कर पूजा करेंगे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: अंतिम सोमवारी पर धनबाद में बाबा का महाकाल ...