रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची। विश्व जलीय खेल महासंघ द्वारा कुआलालंपुर (मलेशिया) में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय कलात्मक तैराकी प्रशिक्षक प्रमाणन पाठ्यक्रम के लिए रांची के विकास कुमार गोप का चयन हुआ है। वर्तमान में झारखंड खेल प्रोत्साहन सोसाइटी में जिम्नास्टिक प्रशिक्षक विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिम्नास्टिक और योग में स्वर्ण पदक विजेता रह चुके हैं। इस पाठ्यक्रम में वे आयु वर्ग के खिलाड़ियों को तराशने का विशेष प्रशिक्षण लेंगे। झारखंड तैराकी संघ के शैलेंद्र कुमार तिवारी ने उनके चयन की जानकारी साझा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...