रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: रांची। रिम्स में मरीजों की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नई पहल की गई है। अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों पर सुझाव पेटियां लगाई गई हैं, ताकि मरीज और परिजन अपनी शिकायतें व सुझाव सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकें। वहीं, ओपीडी पंजीकरण काउंटरों पर पीओएस मशीनें भी शुरू की गई हैं, जिससे अब डिजिटल माध्यम से शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- आज रिम्स में कई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की होगी शुरुआत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...