रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के नेतृत्व में मतदान केंद्रों पर नोटिस, सुनवाई तथा दावा-आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। ईआरओ और एईआरओ प्राप्त दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, आवश्यक संशोधन और दावा-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 14 अक्टूबर तक चलेगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को मामलों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सुनवाई स्थलों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं : उपायुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...