रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मखमद्रो बाजार के पास रविवार सुबह सड़क किनारे एक वृद्ध घायल अवस्था में मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए रातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस के अनुसार सुबह करीब छह बजे गश्त के दौरान सड़क किनारे घायल पड़े वृद्ध के आसपास खून के निशान मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अब तक नहीं हो सकी पहचानपुलिस ने आसपास के लोगों से वृद्ध की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। वृद्ध की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष बताई जा रही है। उन्होंने साधारण कपड़...