Ranchi News: मंदिर में तोड़फोड़ के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड की सदर पंचायत अंतर्गत लौंकेल गांव स्थित मंडा मंदिर परिसर में सोमवार को हिंदू समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शुक्रवार की रात देवी मंडप में हुई तोड़फोड़ की घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने देवी मंडप में प्रवेश कर दीवार पर लगी टाइल्स एवं भगवान के चित्र को क्षतिग्रस्त कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इसे हिंदू समाज की आस्था पर गंभीर चोट बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के संबंध में कर्रा थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। बैठक में पुलिस प्रशासन से मांग की गई कि घटना में शामिल आरोपितों की जल्द पहचान कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.