रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। भोले की दौड़ समिति की ओर से सोमवार सुबह छह बजे भोले की दौड़ (कांवरियों की दौड़) का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया। श्रद्धालु चुटिया के स्वर्णरेखा तट स्थित इक्कीसों महादेव मंदिर से जल उठाकर बोल-बम के जयघोष के साथ दौड़ते हुए पहाड़ी मंदिर स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। यह दौड़ लोअर चुटिया, बहु बाजार, चर्च रोड, मेन रोड, अलबर्ट एक्का चौक, शहीद चौक, बकरी बाजार और हरमू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंची। आयोजन के बाद पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया और भक्तों के बीच खीर का महाप्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: भीमखंदा में श्रावणी मेला एवं जलाभिषेक का समापन, हजारों कांवरियों ने किया बाबा भोलेनाथ...