Ranchi News: भैंस लाने के दौरान दक्षिण कोयल नदी में डूबे दो युवक, शव बरामद
रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। दक्षिण कोयल नदी में चेकडैम की दीवार के सहारे नदी पार करने के दौरान बुधवार को दो युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। घटना के करीब 15 घंटे बाद गुरुवार सुबह दोनों के शव ढोंगाघाट के समीप चेकडैम के पास से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय बलराम उरांव, पिता रामप्यार उरांव और 34 वर्षीय वृजमोहन भगत, पिता बिगला भगत, दोनों सिलागाई निवासी के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बुधवार दोपहर भैंस चराने के लिए घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर दक्षिण कोयल नदी की ओर गए थे। उनकी भैंस नदी के दूसरे छोर चली गई थी। उसे वापस लाने के लिए दोनों चेकडैम की दीवार के सहारे नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव और फिसलन के कारण दोनों नदी में गिर गए। नदी में बने पक्के पिलर से टकराने के कारण वे संभल नहीं सके और डूब ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.