रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण बुंडू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध दशम फॉल में जलस्तर काफी बढ़ गया है। बारिश से दशम फॉल पूरी तरह लबालब भर गया है और करीब 144 फीट की ऊंचाई से गिरने वाले जलप्रपात का बहाव तेज हो गया है। तेज बहाव के कारण पानी की आवाज दूर से ही सुनाई दे रही है। वर्तमान में दशम फॉल के समीप जाना खतरनाक हो गया है। हालांकि, दूर से जलप्रपात का दृश्य बेहद आकर्षक नजर आ रहा है। लगातार बारिश के कारण फॉल के पानी का रंग मटमैला हो गया है। इसके बावजूद तेज बहाव और विशाल जलराशि के कारण दशम फॉल का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बन रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के मौसम में दशम फॉल का यह रूप विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बन जाता है। बारिश के दौरान जलप्रपात का बहाव ...