रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव के भूर नदी स्थित ऐतिहासिक एकैशि महादेव मंदिर शुक्रवार को भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गया। गुरुवार देर शाम से हुई जोरदार बारिश के बाद शुक्रवार सुबह तक मंदिर परिसर पूरी तरह पानी में डूब गया। इसके कारण पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को बिना दर्शन-पूजन किए वापस लौटना पड़ा। मंदिर समिति के गुड्डू सिंह और हेमंत साहू सहित अन्य सदस्यों ने मौके पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को संभावित खतरे को देखते हुए दूसरे दिन पूजा के लिए आने की सलाह दी। विदित हो कि मंदिर परिसर में इक्कीस शिवलिंग स्थापित हैं। यहां सालभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। एकैशि महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बुढ़मू के अलावा लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और खूंटी सहित विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते है...