Ranchi News: भारी बारिश के कारण टूटी वीर बुधु भगत की प्रतिमा
रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिलागाईं स्थित अमर शहीद वीर बुधु भगत की घोड़े पर सवार प्रतिमा भारी बारिश के कारण टूट गई। शुक्रवार सुबह स्मारक स्थल पहुंचे ग्रामीणों की नजर जमीन पर पड़ी प्रतिमा पर गयी, जिसके बाद इसकी जानकारी वीर बुधु भगत स्मारक समिति के सदस्यों को दी गयी। बताया गया कि गुरुवार रात क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी। प्रतिमा स्मारक स्थल पर बने ऊंचे चबूतरे पर स्थापित थी। समिति के अनुसार, सीमेंट से निर्मित यह प्रतिमा वर्ष 2003 में तत्कालीन विधायक देव कुमार धान की विधायक निधि से स्थापित करायी गयी थी। समिति के महासचिव गोपाल भगत ने बताया कि प्रतिमा काफी समय से जर्जर स्थिति में थी। इसके स्थान पर मजबूत धातु की प्रतिमा स्थापित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। हर वर्ष 17 फरवरी को आयोजित वीर बुधु भगत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.