रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। भाजपा बारेंदा मंडल की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में मंडल के सभी सात शक्ति केंद्रों को लेकर संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान संत शिरोमणि रविदास जी की कलश को सभी शक्ति केंद्रों में वितरित किया गया। मंडल प्रवास एवं प्रभारी दिलेश्वर कोईरी ने सातों शक्ति केंद्रों के लिए प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक का चयन किया। उन्होंने बताया कि सभी शक्ति केंद्रों में बूथ कमेटी का गठन किया जाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को दो दिनों के अंदर बूथ कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।मन की बात और सरल एप पर भी चर्चा:बैठक में आगामी रविव...