रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें सत्य, ज्ञान, धर्म, आदर्श और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी महान रचना रामायण भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आदर्श जीवन का अनुपम प्रतीक है। उनका जीवन और विचार सदैव समाज को नई दिशा एवं प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी व मनोज सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती, मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान, राजेंद्र पासवान, भगत वाल्मीकि, सीमा पासवान, विमल बैठा, योगेंद्र लाल, राजीव लाल, विनोद राजन, सत्येंद्र...