रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रवक्ता के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी और जनकल्याण के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रही है। कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले भाजपा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने चुनाव आयोग, ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं को राजनीतिक कठपुतली बना दिया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर और चुनावी पारदर्शिता पर सवाल उठाना विपक्ष का लोकतांत्रिक कर्तव्य है। कांग्रेस जनादेश का अनादर नहीं करती, बल्कि प्रत्येक नागरिक के एक वोट के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। यह भी पढ़ें- विकास से ध्यान भटकाने के लिए...