रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: रांची-रातू। रातू के गुड़ू गांव में मंगलवार दोपहर सगे छोटे भाई विक्रम उरांव (42 वर्ष) की टांगी से काटकर हत्या करने के मामले में नामजद आरोपी बड़े भाई गांदू उरांव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की लगातार दबिश के कारण आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। मंगलवार को विक्रम उरांव अपने खेत से कुछ दूरी पर ओल की खुदाई कर रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गांदू उरांव ने उस पर टांगी से हमला कर दिया। हमले में विक्रम की मौके पर ही मौत हो गयी थी। घटना के बाद आरोपी नगड़ी की ओर फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- Ara News: हत्या में वांछित दो अभियुक्तों के घर कुर्क, एक ने किया सरेंडर घटना की सूचना पर रातू पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की पत्नी अंजू उरांव ने रातू थ...