रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: रांची। निर्मल धाम में सहज योग केंद्र द्वारा श्री गणेश पूजा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गणपति का ध्यान कर आध्यात्मिक चेतना जागृत की। कार्यक्रम में बच्चों ने गणेश भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने 'हेमजा सुतं भजे' और 'गणेश अथर्वशीर्ष' जैसी स्तुतियों से माहौल भक्तिमय कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में राजेश सोमानी, गोकुल मोहता, डॉ. मनोज, पूनम सेठ, जुगल मारू, कर्नल गुप्ता, लाल साहेब, बृज मिश्रा, विनीत, शंकर उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: घर में पधारों गजानंद से गूंज उठा निर्मल धाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...