रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में बुधवार को 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (निर्वाण) दिवस मनाया जाएगा। श्रावण शुक्ल सप्तमी तिथि पर गिरिडीह स्थित सम्मेद शिखर जी पर्वत पर भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण हुआ था। इस वर्ष आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता रांची में निर्मित 'कृत्रिम सम्मेद शिखर जी पर्वत' है, ताकि श्रद्धालु स्थानीय स्तर पर ही शाश्वत तीर्थराज के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम आचार्य श्री 108 ज्ञेयसागर जी एवं मुनि श्री 108 नियोग सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित होगा। मंत्री जितेंद्र छाबड़ा, अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल और मीडिया प्रभारी राकेश काशलीवाल ने समाज के लोगों से धर्म लाभ उठाने की अपील की है।आयोजन यह भी पढ़ें- सम्मेदशिखरजी में पार्श्वनाथ ...