रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। आस्था और उल्लास का प्रतीक ऐतिहासिक घुरती रथ मेला का आयोजन शनिवार को रातू किला परिसर स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर में किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर के पुजारी करुणा मिश्रा और पुरोहित भोला शंकर मिश्रा ने बताया कि सुबह छह बजे आरती व पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। भगवान को गुंडिचा भोग अर्पित किया जाएगा और प्रसाद का वितरण होगा। शाम साढ़े चार बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के विग्रहों को रथारूढ़ कर भव्य घुरती रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर शिवालय तक जाएगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बाहुड़ा रथयात्रा की तैयारी पूरी, आज घर लौटेंगे भगवान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की ...