रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: रांची। भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार द्वारा आयोजित दुर्गेश्वर महादेव एवं दक्षिणमुखी बालाजी के छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बुधवार को भंडारे के साथ समापन हुआ। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित भंडारे में लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। संघ के प्रवक्ता अमित बजाज ने बताया कि राहुल अग्रवाल, अमित सोनी, दीपक गोयनका, सचिन मोतिका, प्रकाश दलानिया और मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में पूरे अनुष्ठान और भंडारे की व्यवस्था सुचारू रूप से संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...